ब्रेकिंग
जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦बिहार के 13 जिलों में Orange Alert, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की अपील✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल मैत्री पुल पर एसएसबी ने उज़्बेकिस्तान की एक महिला को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान उसके पास वैध भारतीय वीज़ा नहीं मिला, जबकि कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ। मामले में पुलिस और अन्य एजेंसियां.

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड के साथ उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, नेपाल जाने की कोशिश नाकाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल मैत्री पुल से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है. सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने नेपाल जाने की कोशिश कर रही उज़्बेकिस्तान की महिला को जांच के दौरान हिरासत में लिया. पूछताछ में उसके पास भारत में रहने के लिए वैध वीज़ा नहीं मिला. वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है. इसके बाद एसएसबी ने महिला को आगे की कार्रवाई के लिए हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया.


एसएसबी के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान उज़्बेकिस्तान की रहने वाली बोजोरोवा शकरजोंन के रूप में हुई है. उसकी जन्मतिथि 20 दिसंबर 1994 बताई गई है. महिला के पास से उज़्बेकिस्तान का पासपोर्ट भी मिला है, जिसकी वैधता अक्टूबर 2029 तक है. हालांकि जांच के दौरान वह भारत में रहने के लिए जरूरी वैध वीज़ा नहीं दिखा सकी.


प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला पिछले करीब एक साल से मुंबई में एक भारतीय नागरिक के साथ रह रही थी. जांच एजेंसियों को शक है कि इस दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल लिया था और भारतीय पहचान से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बनवा लिए थे. तलाशी के दौरान उसके पास से कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है.


एसएसबी ने पूछताछ पूरी करने के बाद महिला को हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया. अब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला भारत में कब और कैसे आई, वह बिना वैध वीज़ा के कैसे रह रही थी, फर्जी आधार कार्ड किसने बनवाया और वह नेपाल क्यों जाना चाहती थी. इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है.


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच के आधार पर महिला के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने से जुड़ी अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

पूर्वी चम्पारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट