ब्रेकिंग
बिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैं

रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर तार से टकराया, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर तार से टकरा गया है. चुनावी सभा से पटना लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है. उन

रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर तार से टकराया, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलीकॉप्टर तार से टकरा गया है. चुनावी सभा से पटना लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है. उनके साथ अन्य मंत्री भी थे. हालांकि किसी प्रकार के हताहत की कोई सूचना नहीं है.


इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविशंकर प्रसाद चुनावी प्रचार से लौट रहे थे. तभी अचानक उनका हेलिकॉप्टर के पंखे पर एयर पोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य में लगी अस्वेस्टस के ऊपर से जा रही तार से टकरा गया. जिसके कारण वह टूट गया.


सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे में हेलीकॉप्टर के चारो पंखे टूट गए हैं. हालांकि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. केंद्रीय मंत्री रविशंकर के साथ बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय के साथ रहने की भी बात सामने आ रही है.


रविशंकर प्रसाद की ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई है कि वह पूरी तरह ठीक हैं. पटना हवाईअड्डे पर उनके हेलीकॉप्टर का रोटर ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गया था. हालांकि इस घटना से पहले ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद उस हेलीकॉप्टर से उतर गए थे. वह बिलकुल ठीक और सुरक्षित हैं.

टैग्स