ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

रातों-रात बदला मोहल्ले का नाम, पुलिस ने पोस्टर को हटवाया

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिला स्थित एक इलाके का नाम रातों-रात बदल दिया गया जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। लोगों ने पुलिस से इस बात की शिकायत की जिसके बाद

रातों-रात बदला मोहल्ले का नाम, पुलिस ने पोस्टर को हटवाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिला स्थित एक इलाके का नाम रातों-रात बदल दिया गया जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। लोगों ने पुलिस से इस बात की शिकायत की जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे नेम प्लेट को हटवाया। 


मुहल्ले का नाम बदलने का मामला कटिहार के वार्ड संख्या 19 स्थित सलामत नगर का है। जहां के लोग इस इलाकों को सलामत नगर के रूप में ही जानते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने रातों-रात इस इलाके का नाम हाफिज नगर रख दिया। सलामत नगर इलाके में जगह-जगह हाफिज नगर लिखा बैनर और पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर पर यह लिखा गया है कि  मरहुम हाजी अब्दूल हफीज कुरैसी के याद में हफीज नगर। 


इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने मौके पर खुद मौजूद होकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में तमाम बैनर और पोस्टर को जिसमें हाफिज नगर लिखा हुआ था उसे हटवाया गया। स्थानीय वार्ड कमिश्नर लाडला खान की मौजूदगी में मोहल्ले वालों की बैठक की गई। जिसमें शांति और सौहार्द वातावरण बनाए रखने की अपील की गयी। फिलहाल वहां अभी स्थिति सामान्य है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें