ब्रेकिंग
सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

रातोंरात बदल गई ऑटो चालक नौशाद की किस्मत, ड्रीम 11 ने बना दिया करोड़पति

PURNEA: कहते हैं ना देने वाला जब भी देता..देता छप्परफाड़ के..जी हां ऊपर वाले ने पूर्णिया के नौशाद के साथ कुछ ऐसा ही चमत्कार किया है। कल तक किसी तरह ऑटो चलाकर अपना और परिवार का

रातोंरात बदल गई ऑटो चालक नौशाद की किस्मत, ड्रीम 11 ने बना दिया करोड़पति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: कहते हैं ना देने वाला जब भी देता..देता छप्परफाड़ के..जी हां ऊपर वाले ने पूर्णिया के नौशाद के साथ कुछ ऐसा ही चमत्कार किया है। कल तक किसी तरह ऑटो चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण काफी मुश्किल से करने वाले नौशादा रातोंरात करोड़पति बन गया है।


जब उसे पता चला कि वो करोड़पति बन गया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार के लोग भी नौशाद के करोड़पति बन जाने से काफी खुश हैं। रोजा में नौशादा को ऊपर वाले ने खुशियों से झोली भड़ दी है। इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इलाके के लोग भी नौशाद के करोड़पति बनने से काफी खूश हैं और नौशाद को बधाई देने वालों का तांता उनके घर लगा हुआ है। 


दरअसल पूर्णिया के डगरुआ प्रखंड के मजगामा गांव निवासी ऑटो चालक नौशाद की किस्मत खुल गयी है। ड्रीम 11 ने उसकी किस्मत बदल डाली। ड्रीम 11 ने उसे इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये दिया है। 30 प्रतिशत टैक्स काटने के बाद की राशि अकाउंट में भेजा गया है। इतनी राशि आने से नौशाद काफी खुश है।


बता दें कि आईपीएल में टीम बनाकर नौशाद ऑनलाइन गेमिंग एप ड्रीम 11 पर पैसा लगाता आ रहा था। बीते 5 अप्रैल को राजस्थान और पंजाब के मैच में भी उसने 39 रुपये लगाकर क्रिकेट की टीम बनाई थी। जिस प्लेयर को अपनी टीम में रखा उसने बेहतर प्रदर्शन किये। टीम के बेहतर प्रदर्शन के कारण नौशाद एक करोड़ रुपये जीत गया। वह रातोंरात करोड़पति बन गया। पूरे इलाके में सिर्फ नौशाद की बातें लोग कर रहे हैं।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता