ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

धू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाक

Bihar News: रानीगंज पशु अस्पताल के गोदाम में सुबह-सुबह लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और जरूरी सामान जलकर राख हो गए। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वहीं घटना के...

धू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: अररिया के रानीगंज मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग में पशुओं के इलाज के लिए रखी लाखों रुपये की दवाइयां, सिरिंज, नीडल, वैक्सीन और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री जलकर राख हो गई. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


जानकारी के अनुसार, आग बुधवार सुबह करीब पांच बजे लगी. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले पशु अस्पताल के गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं. इसके बाद अस्पताल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई. देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया.


सूचना मिलते ही रानीगंज थाना और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई. दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था.


पशु अस्पताल के एलएसए विष्णु कुमार ने बताया कि गोदाम में पशुओं के इलाज के लिए बड़ी मात्रा में दवाइयां, सिरिंज, वैक्सीन, नीडल, जरूरी चिकित्सा सामग्री और कुछ कागजात रखे हुए थे. आग में ये सभी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अस्पताल कर्मियों ने आशंका जताई है कि परिसर में आने वाले कुछ नशेड़ियों की वजह से आग लगी हो सकती है. उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों का आना-जाना रहता है और इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है.


रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं.