ब्रेकिंग
जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड

राम और संविधान में से किसी एक को चुनना पड़े तो संविधान को चुनूंगाः ललन कुमार

PATNA: 'सामाजिक परिवर्तन में युवाओं एवं छात्रों की भूमिका' विषय पर पटना के ज्ञान-विज्ञान भवन में एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के बिह

राम और संविधान में से किसी एक को चुनना पड़े तो संविधान को चुनूंगाः ललन कुमार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 'सामाजिक परिवर्तन में युवाओं एवं छात्रों की भूमिका' विषय पर पटना के ज्ञान-विज्ञान भवन में एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं। भगवान राम को जानता हूं। रोजाना पूजा-पाठ के साथ अच्छा इंसान बनने की प्रार्थना करता हूं।  


अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि एक दिन ईश्वर करे ऐसा न आए कि मुझे संविधान की पुस्तक और भगवान राम में किसी एक को चुनना पड़े?  तो मैं यह बात भी गर्व से कहता हूं कि मैं संविधान की पुस्तक को चुनूंगा। क्योंकि वो हम सबकों एक नया पाठ पढ़ाती है। 


ललन कुमार ने कहा कि अब प्रदेश में किसी भी नए विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए गांधी स्तंभ स्थापित करना अनिवार्य होगा। उसे अनुमति दी जानी चाहिए। हमने युवा वर्ग को गांधीजी के इन विचारों से रुबरु कराने के लिए सभी महाविद्यालयों में महात्मा गांधी पर शोध के लिए गांधी पीठ की स्थापना हरेक स्टेट में करना चाहिए। 


ललन कुमार ने कहा कि आज कुछ लोग गांधी का नाम लेते है। भावी पीढ़ी को ज्ञान भी देते है और पीछे के रास्ते से उनकी निंदा भी करते हैं। आज छात्राओं को मानवीय अवधारणा में पारंगत करने के लिए महात्मा गांधी की विचारधारा में अवगत कराना जरुरी है।

टैग्स