ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

छपरा के ऊपर जहाज को नीचे क्यों उड़ाते हैं राजीव प्रताप रूडी? पायलट सांसद ने खोला राज

बिहार की सारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजीव प्रताप रूडी कमर्शियल पायलट हैं। कई बार इंडिगो की फ्लाइट उड़ाते वो नजर आते हैं। सारण में लोग कहते हैं कि उनके सांसद जब छपरा के ऊपर से गुजरते हैं तो अपना जहाज नीचे ले आते हैं।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और कमर्शियल पायलट राजीव प्रताप रूडी ने खुलासा किया है कि वे छपरा के ऊपर विमान को नीचे क्यों ले आते हैं? कई बार इंडिगो की फ्लाइट उड़ाते वो नजर आते हैं। सारण में लोग कहते हैं कि उनके सांसद जब छपरा के ऊपर से गुजरते हैं तो अपना जहाज नीचे ले आते हैं। 


लोगों के इस सवाल का जवाब देते हुए रूडी ने बताया कि जब भी वे पटना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरते हैं, तो छपरा शहर विमान के लैंडिंग रूट में आता है। ऐसे में विमानन नियमों और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के निर्देशों के अनुसार जहाज की ऊंचाई धीरे-धीरे कम करनी होती है।


उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर दो रनवे है। रनवे 07 और रनवे 25। रनवे 07 पर उतरने के लिए जहाज बक्सर और आरा की ओर से आता है, जबकि रनवे 25 पर उतरने के दौरान जहाज गंगा नदी पार करके छपरा और सोनपुर के ऊपर से गुजरता है। इस दौरान छपरा के ऊपर विमान की ऊंचाई लगभग 9000 फीट और सोनपुर के पास 3000 फीट तक कम हो जाती है।


रूडी ने मज़ाकिया अंदाज़ में यह भी कहा कि जब विमान उनके संसदीय क्षेत्र छपरा से गुजरता है, तो वे यात्रियों को बताते हैं—“यह मेरा क्षेत्र है, दाईं ओर गंगा और बाईं ओर गंडक नदी है, यहीं से हम पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।”उन्होंने साफ किया कि यह उनकी मर्जी नहीं बल्कि एयर ट्रैफिक रूट का हिस्सा है। ATC की गाइडलाइन के अनुसार ही छपरा और सोनपुर के ऊपर विमान की ऊंचाई घटाई जाती है।


टैग्स