ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

12–13 अगस्त को बंद रहेगा राजेंद्र पुल, इन वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

राजेंद्र सेतु पर मरम्मती कार्य के चलते 12 अगस्त रात 10 बजे से 13 अगस्त सुबह 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा। इस वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकते हैं।

Bihar
राजेन्द्र पुल पर ढलाई का काम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला राजेंद्र पुल 12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त की सुबह 6 बजे तक मरम्मती कार्य के कारण पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान पुल पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा। 


क्यों हो रहा है बंद जानिये?

पूर्व मध्य रेलवे ने पुल की सड़क पर स्पेन नंबर 14 की ढलाई के लिए यह अस्थायी रोक लगाई है। मरम्मत कार्य में 118 मीटर लंबाई और 18 मीटर चौड़ाई में सड़क की ढलाई की जाएगी। रेलवे के मोकामा ब्रिज लाइन इंजीनियर और डीपीएम अरुण गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। सभी संबंधित विभागों को इसकी औपचारिक सूचना भेज दी गई है।


यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

इस मरम्मती कार्य के दौरान राजेंद्र सेतु से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है। जिन यात्रियों को पटना, मोकामा, बख्तियारपुर या लखीसराय जाना है, वे नजदीकी छह-लेन सड़क पुल का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, हाथीदह और लखीसराय जाने वाले यात्रियों को थोड़ा घूमकर जाना पड़ सकता है।


प्रशासन ने जारी की सूचना

जिला प्रशासन की ओर से जनहित में सूचना जारी कर दी गई है ताकि लोग समय रहते वैकल्पिक योजना बना सकें और किसी असुविधा से बचा जा सके। रेलवे विभाग का दावा है कि मरम्मती कार्य के बाद पुल और भी अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।


टैग्स