ब्रेकिंग
पटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला, मां की मौके पर मौत; चालक फरारपटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरीबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला, मां की मौके पर मौत; चालक फरार

राजधानी पटना में दिखने लगा बिहार बंद का असर, बच्चे भी विरोध में उतरे सड़क पर

PATNA :कड़ाके की ठंड के बीच थोड़ी देर से ही सही लेकिन अब राजधानी पटना में भी बिहार बंद का असर दिखने लगा है। जगह-जगह बंद समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर बंद कार्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :कड़ाके की ठंड के बीच थोड़ी देर से ही सही लेकिन अब राजधानी पटना में भी बिहार बंद का असर दिखने लगा है। जगह-जगह बंद समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर बंद कार्यकर्ता ट्रेन रोकने पहुंचे हैं इन सब के बीच एक तस्वीर दिखी जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली दिखी जहां बच्चे भी बंद के समर्थन में सड़क पर तख्तियां ले सड़क जाम करते दिखे। 

राजद प्रदेश कार्यालय के पास कड़कड़ाती ठंड के बीच मासूम बच्चे बंद के समर्थन में सड़क पर दिखे। बच्चों के हाथ में विरोध की तख्तियां और झंड़े थे और वे मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। वहीं कार्यालय के पास आगजनी भी की गयी है। 

पटना के राजेंद्र नगर के पास  राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया है और ट्रेन को रोक दिया है।वहीं मीठापुर बस स्टैंड कुम्हरार और अशोक राजपथ से हंगामे की खबरें आ रही हैं।पटना के डाकबंगला चौराहा पर भी बंद कार्यकर्ता जुटने लगे हैं वहीं चौराहे को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

भिखना पहाड़ी इलाके में आरजेडी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी की है। उधर, पटना बाइपास को भी जाम किया है।



टैग्स