ब्रेकिंग
पटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपचॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को बाहर ले गया नाबालिग... फिर किया गंदा काम, मासूम की हालत गंभीरतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरीपटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपचॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को बाहर ले गया नाबालिग... फिर किया गंदा काम, मासूम की हालत गंभीरतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीमोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरी

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला, मां की मौके पर मौत; चालक फरार

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में बैरिया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बच गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू बस ने मां-बेटे को कुचला, मां की मौके पर मौत; चालक फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बैरिया बस स्टैंड के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.


मृतका की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी तशरफ बेगम के रूप में हुई है. हादसे के समय वह अपने बेटे मोहम्मद मुन्ना के साथ स्कूटी से बसैठा स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं.


बैरिया बस स्टैंड के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मां-बेटे स्कूटी से बैरिया बस स्टैंड के पास पहुंचे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही ‘राज बस सर्विस’ की एक निजी यात्री बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और बस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. महिला की मौत के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.


हादसे के समय महिला के साथ मौजूद उनके बेटे मोहम्मद मुन्ना ने बताया कि वह अपनी मां के साथ स्कूटी से रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मां बस की चपेट में आ गईं.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि बैरिया के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ‘राज बस सर्विस’ की बस मौके से फरार हो गई. पुलिस बस और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है. चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.


घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि बैरिया बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लगातार हादसों का खतरा बना रहता है. हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है.