ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना लौटते ही RJD प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठकपटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपचॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को बाहर ले गया नाबालिग... फिर किया गंदा काम, मासूम की हालत गंभीरतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्रीदिल्ली से पटना लौटते ही RJD प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठकपटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंपचॉकलेट खिलाने के बहाने 4 साल की बच्ची को बाहर ले गया नाबालिग... फिर किया गंदा काम, मासूम की हालत गंभीरतेज प्रताप यादव का बड़ा दावा: मेरी हत्या की साजिश रची जा रही, बोले- संदिग्ध लोग कर रहे मेरी गाड़ी का पीछा'आरक्षण खत्म करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ', मांझी-चिराग विवाद के बीच तेजस्वी यादव की एंट्री

मोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम: जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, कहा..आरक्षण में संशोधन जरूरी

मोतिहारी में HAM के गरीब चौपाल कार्यक्रम में जीतन राम मांझी ने आरक्षण में संशोधन की मांग दोहराई और चिराग पासवान पर निशाना साधा। संतोष सुमन ने भी आरक्षण में बंटवारे की बात कही।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Motihari News: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) की ओर से मोतिहारी में ‘गरीब चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी ने आरक्षण में संशोधन के मुद्दे को लेकर एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों की लड़ाई लड़ रही है। मांझी ने चिराग पासवान का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग “सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं”, उन्हें आरक्षण में संशोधन से परेशानी होना स्वाभाविक है।


मांझी ने एक बार फिर आरक्षण में संशोधन की मांग दोहराते हुए कहा कि गरीब और वंचित वर्गों के हित में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया जाना चाहिए।


संतोष सुमन बोले- आरक्षण में बंटवारा होना चाहिए

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आरक्षण में बंटवारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई डराने की कोशिश करे, तो वे डरने वाले नहीं हैं और जनता उनके साथ है। संतोष सुमन ने कहा कि मोतिहारी से इस अभियान का बिगुल फूंक दिया गया है और पार्टी गरीबों के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।


राहुल गांधी के चाय वाले बयान पर संतोष सुमन का पलटवार

कार्यक्रम के दौरान मंत्री संतोष सुमन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चाय की दुकानों पर अलग-अलग कप में चाय दिए जाने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि अब कई जगहों पर कुल्हड़ में चाय मिलती है। संतोष सुमन ने राहुल गांधी के बयान को समाज को बांटने वाला बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी की कमान ऐसे लोगों के हाथों से लेकर दूसरे लोगों को सौंप देनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गरीबों, आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स