ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

राजधानी में एक साथ मिले 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज, डॉक्टर और नर्स भी शामिल

PATNA : पूरे देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एडवा

राजधानी में एक साथ मिले 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज, डॉक्टर और नर्स भी शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूरे देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसी बीच बिहार की राजधानी में कोरोना का असर फिर से दिखने लगा है। राजधानी में एक दो नहीं बल्कि एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं। इससे बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।


दरअसल, सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से अलग-अलग अस्पतालों में कुल 3693 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। इसमें से 14 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में तीन पटना सिटी जबकि खुसरूपुर, फतुहा, कुम्हरार, बेऊर, फतेहजंगपुर, संपतचक, यारपुर, ऐतबारपुर और गर्दनीबाग के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा पीएमसीएच में 87 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में पटना के चार समेत कुल सात संक्रमित मिले हैं।


वहीं, राजधानी पटना के संक्रमितों में एक सुल्तानगंज, एक पुलिस लाइन (बुद्धा कॉलोनी) और एक पीएमसीएच के डॉक्टर तथा एक महेंद्रु के निवासी हैं। इसके अलावा दरभंगा के दो तथा शिवहर के एक मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।


सिविल सर्जन ने बताया कि बुधवार को शहर और ग्रामीण इलाके के अलग-अलग मोहल्लों में कोरोना के संक्रमित मिले हैं। पिछले 10 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, राज्य में वापस से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए देख स्वास्थ विभाग में एडवाइजरी जारी कर भीड़भाड़ वाले जगहों में जाने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि बहुत अधिक जरूरत हो तो ही वाले जगहों में जाएं और मास्क का उपयोग करें। कोरोना का कोई भी लक्षण मिलने पर नजदीकी जांच केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी गई है।