ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदक

राजधानी में तैनात टीटीई निकला कोरोना संक्रमित, बुधवार को ही पहुंचे थे पटना

PATNA : देश में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच अब डराने वाला आंकड़ा सामने आ रहा है. गुरुवार को बिहार में 215 संक्रमितों की पहचान की गई तो वहीं राजधानी पटना में गुरुवार को 11 संक्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : देश में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच अब डराने वाला आंकड़ा सामने आ रहा है. गुरुवार को बिहार में 215 संक्रमितों की पहचान की गई तो वहीं राजधानी पटना में गुरुवार को 11 संक्रमित मिलें. तो वहीं बाकरगंज के स्वर्ण कारोबारी और जदयू नेता की मौत हो गई. 

वहीं गुरुवारो को राजेंद्र नगर- दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात एक टीटीई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. टीटीई की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद साथ में ड्यूटी कर रहे टीटीई और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर कार्यरत टीटीई के बीच हड़कंप मच गया है. 

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही राजेंद्र नगर पहुंची, खांसी बुखार से पीड़ित टीटीई को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. जहां भर्ती कर सैंपल लिया गया था. जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई और वह टीटीई कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद टीटीई के साथ ड्यूटी कर रहे चार अन्य टीटीई और उनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. बता दें कि इससे पहले राजधानी एक्सप्रेस के दो आरपीएफ जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.