ब्रेकिंग
टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड के बीच बनी सहमतिBihar News: कौन हैं देवेश कुमार...क्यों दिया था MLC से इस्तीफा ? BJP नेतृत्व और सरकार की साख बचाने वाले नेता को मिला सम्मान...टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड के बीच बनी सहमतिBihar News: कौन हैं देवेश कुमार...क्यों दिया था MLC से इस्तीफा ? BJP नेतृत्व और सरकार की साख बचाने वाले नेता को मिला सम्मान...

अरवल: उत्पाद विभाग की हाजत में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, थाना छोड़कर भागे पुलिसकर्मी

अरवल में उत्पाद विभाग की हाजत में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठी है।

बिहार न्यूज
पुलिस पर पिटाई का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL:अरवल जिले में उत्पाद विभाग की हाजत में एक युवक की मौत के बाद मंगलवार को लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन थाना पहुंच गए। हंगामे को देखते हुए पुलिस अधिकारी और कर्मी थाना छोड़कर चले गए।


शराब के नशे के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार शाम बलिदाद लख के पास से शराब के नशे में होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें हैबतपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रताप सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार उर्फ टुनटुन सिंह, चंद्र विलास सिंह और राधे कृष्णा राम शामिल थे।


परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

मृतक के भाई बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उत्पाद विभाग की पुलिस ने हाजत में उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। उनका कहना है कि टुनटुन सिंह की आंख सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरी चोट के निशान थे और कई जगहों से खून भी बह रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी मारपीट के कारण उनकी मौत हुई।


मौत की सूचना मिलते ही थाने में हंगामा

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी थाना छोड़कर चले गए। स्थिति बिगड़ने पर एसडीपीओ कुमार संजय और सदर थाना प्रभारी दरबारी चौधरी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।


न्यायिक जांच की मांग

घटना को लेकर पूर्व विधायक महानंद सिंह ने न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के अनुसार, टुनटुन सिंह पेशे से किसान थे और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।