ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

सुपौल में पुलिस पर गंभीर आरोप, BJP युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता ने मारपीट का लगाया आरोप

सुपौल में BJP युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुमित कुमार ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने एसपी से शिकायत और कोर्ट जाने की बात कही है।

बिहार न्यूज
SP से शिकायत और कोर्ट जाने की कही बात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल में पुलिस की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुमित कुमार ने स्थानीय पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।


सुमित कुमार के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब उनकी दुकान बंद हो रही थी और उनका एक स्टाफ बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पुलिसकर्मियों ने उनके स्टाफ को रोककर उसके साथ मारपीट की और बाइक जब्त कर थाने ले गए।


सुमित कुमार का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद वह रात करीब डेढ़ बजे थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बाइक के कागजात घर से मंगवाकर तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही। लेकिन, उनके आरोप के मुताबिक, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।


बाइक की नंबर प्लेट टूटने को लेकर दी सफाई

सुमित कुमार ने बाइक की नंबर प्लेट को लेकर भी अपनी सफाई दी है। उनका दावा है कि मोहल्ले के कुछ बच्चों ने बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी। इस संबंध में वह लिखित जानकारी और दस्तावेज देने को भी तैयार थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।


SP से शिकायत और कोर्ट जाने की कही बात

वायरल वीडियो में सुमित कुमार पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए इसे गुंडागर्दी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) से करेंगे। इसके साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में भी मामला दर्ज कराने की बात कही है।


पुलिस की सफाई आना बाकी

फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो में केवल सुमित कुमार का बयान है। पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। ऐसे में मामले की पूरी सच्चाई पुलिस की जांच और दोनों पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


1st Bihar भी वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

सुपौल से अमन की रिपोर्ट