ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव बढ़ा! केके पाठक ने VC और कुलसचिवों का वेतन रोका

PATNA: अधिकारों को लेकर शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव बढ़ता ही जा रही है। शिक्षा विभाग की बैठक में नहीं पहुंचने पर राज्य के कुलपतियों और कुलसचिवों के खिलाफ एसीएस केके पाठक ने

राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव बढ़ा! केके पाठक ने VC और कुलसचिवों का वेतन रोका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अधिकारों को लेकर शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच टकराव बढ़ता ही जा रही है। शिक्षा विभाग की बैठक में नहीं पहुंचने पर राज्य के कुलपतियों और कुलसचिवों के खिलाफ एसीएस केके पाठक ने बड़ा एक्शन लिया है। पाठक ने एक बार फिर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों का वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग ने 15 मार्च को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक हुलाई थी लेकिन इस बार भी विश्वविद्यालय का कोई भी कुलपति और अन्य अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। राजभवन की तरफ से बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने के कारण कुलपतियों समेत विश्विद्यालय के अधिकारी बैठक में नहीं गए। जिसके बाद इनके खिलाफ एक्शन हुआ है।


बता दें कि पिछले चार बार से शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों के कुलपतियों-कुलसचिवों की बैठक बुला रहा है और राजभवन उन्हें बैठक में जाने की अनुमति नहीं दे रहा है। जिसके कारण बैठक में कोई नहीं पहुंच रहा है और शिक्षा विभाग को बैठक रद्द करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बैठक बुलाई गई थी लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति समेत कोई भी पदाधिकारी नहीं आए।अब शिक्षा विभाग के इस एक्शन से एक बार फिर से टकराव बढ़ने की संभावना है।