ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

दरभंगा में क्वारंटाइन सेंटर में शख्स की मौत, रविवार को ही मुंबई से लौटा था गांव

DARBHANGA : जिले के तारडीह प्रखंड स्थित ठेंगहा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक की मौत सोमवार की देर शाम हो गई. युवक की पहचान सकतपुर थाना इलाके के राजखरवार पंचायत के महिया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA : जिले के तारडीह प्रखंड स्थित ठेंगहा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक युवक की मौत सोमवार की देर शाम हो गई. युवक की पहचान सकतपुर थाना इलाके के राजखरवार पंचायत के महिया गांव निवासी चंदेश्वर राम के रुप में की गई है. चंदेश्वर 17 मई को ही मुंबई से अपने गांव लौटा था और स्क्रीनिंग के बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था.

उसी क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे चंदेश्वर के भाई ने बताया कि गैस की शिकायत होने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उसके भाई की मौत हो गई.  मृतक के भाई कईला कुमार राम ने बताया कि वह अपने भाई और साथियों के साथ रविवार को ही मुम्बई से बस से गांव आया था.  जिसके बाद वे लाेग सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारडीह पहुंचे, जहां जांच के बाद उनलोगो को ठेंगहा पंचायत स्थित क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. सोमवार की सुबह में अचानक चंदेश्वर को गैस की समस्या होने लगी।.जिसके बाद इसकी सूचना हमलोगो ने डॉक्टरों को दी. 

 डॉक्टर के द्वारा दवा दी गई, लेकिन दवा देने के बावजूद किसी प्रकार सुधार नहीं हुआ और शाम में चंदेश्वर की तबियत बिगड़ने लगी. हमलोगो ने इसकी सूचना तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारडीह को दी. जिसके बाद पीएचसी के द्वारा एम्बुलेंस भेजा गया. लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता