ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

क्वारंटाइन सेंटर में करंट लगने से मजदूर की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

DARBHANGA : बिहार में एक ओर कोरोना का संक्रमण तो दूसरी ओर लापरवाही, दोनों नहीं थम रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में करंट लगने से ए

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में एक ओर कोरोना का संक्रमण तो दूसरी ओर लापरवाही, दोनों नहीं थम रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है. जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.


मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का है. जहां बहेड़ा क्वारंटाइन सेंटर में बिजली का करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की उम्र 22 साल बताई जा रही है. रामकुमार के रूप में इसकी पहचान की गई है, जो हाल ही में 22 मई को ही दिल्ली से लौटा था.


इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि शख्स पंखा चलाने की कोशिश कर रहा था. गर्मी लग रही थी. जैसे ही वह पंखा की तार को बोर्ड में लगाने गया, वह करंट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. प्रशासन ने उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता