ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

पुत्र धर्म के साथ नेतृत्व का फर्ज भी निभा रहे चिराग, वर्चुअल चुनावी अभियान में नीतीश पर बरसे

PATNA : अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान एक तरफ अपने पुत्र धर्म का पालन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एलजेपी के लिए नेतृत्व का फर्ज भी अदा कर रहे हैं. चिराग पास

पुत्र धर्म के साथ नेतृत्व का फर्ज भी निभा रहे चिराग, वर्चुअल चुनावी अभियान में नीतीश पर बरसे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान एक तरफ अपने पुत्र धर्म का पालन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एलजेपी के लिए नेतृत्व का फर्ज भी अदा कर रहे हैं. चिराग पासवान अपने पिता के श्राद्ध कर्म और बाकी कर्मकांड से बंधे होने के कारण अगले 10 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकते, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वर्चुअल तरीके से चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है. चिराग पासवान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चुनाव अभियान की शुरुआत की है.


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि मैं बिहारी हूं और मुझे गर्व है बिहारी होने पर. चिराग पासवान ने कहा है कि चुनाव का अहम मुद्दा सिर्फ बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान है. लोक जनशक्ति पार्टी वोट धर्म-जाति पर नहीं बल्कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे पर जनता का समर्थन मांगेगी. कुछ लोग बांटो और राज करो की राजनीति करते हैं, लेकिन हम इस सब से अलग विचारधारा के मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे.


चिराग पासवान ने वर्चुअल चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए एक बार फिर से नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. चिराग ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अफसरों के इशारों पर काम करते हैं. चिराग ने कहा है कि प्रेस वार्ता में मेरा नाम सुनकर लोग भाग जाते हैं. चिराग पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल नीतीश कुमार को करने की आवश्यकता है, हमें नहीं. क्योंकि प्रधानमंत्री की सोच हमारे दिल में बसती है और यह रिश्ता दिल का रिश्ता है. प्रधानमंत्री ने एक पिता की तरह मेरा साथ दिया है. चिराग पासवान ने फिर से कहा है कि जेडीयू उम्मीदवार को दिया गया एक भी वोट भविष्य में बिहार के लोगों को उनको अगली पीढ़ी के लिए पलायन पर मजबूर करेगा.

टैग्स