ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

विभाग की उदासीनता के कारण अचानक धंसा पुल, ट्रक पलटने से बचा

MOTIHARI : विभाग की उदासीनता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज एक पुल ध्वस्त हो गया. हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते से बचा. सुगौली प्रखंड के करमावा से बेला नहर जाने वाली

विभाग की उदासीनता के कारण अचानक धंसा पुल, ट्रक पलटने से बचा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : विभाग की उदासीनता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज एक पुल ध्वस्त हो गया. हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते से बचा. सुगौली प्रखंड के करमावा से बेला नहर जाने वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. जिससे लोग काफी परेशान हैं.


बगही के समीप भेड़िहरवा नहर के पास अचानक पुल अचानक टूट जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. पुल करीब 50 वर्ष पुराना है. पुल काफी कमजोर था, जिसकी जानकारी विभाग को भी थी. आज अचानक इस पर बालू से भरा ट्रक गुजरने के कारण पुल ध्वस्त होकर गिर पड़ी. राहत की बात यह रही कि इस दौरान बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गयी.


बताया जा रहा है कि बेला से ट्रक बालू लोड करके पुल होकर जनेरवा की ओर जा रहा था. तभी अचानक पुल धंस गया. इससे ट्रक सड़क पर बुरी तरह फंस गया. पुल कमज़ोर था जिसकी मरम्मती आज तक नहीं हुई जिसके कारण आज यह टूटकर गिर पड़ी. इस इलाके का यह इकलौता मुख्य पथ है. ऐसे में घटना के बाद इलाके के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ट्रक को निकालने में जुटी है.

टैग्स