ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ट्रक की टक्कर के बाद बाइक का पेट्रोल टैंक फटा, बीच सड़क पर धू-धूकर जला ट्रक

MOTIHARI: मोतिहारी के रामगढ़वा में एक ट्रक नेशनल हाईवे पर बर्निंग ट्रक बन गई और एनएच पर ही धू-धूकर जलने लगी। ट्रक में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। जिसके

ट्रक की टक्कर के बाद बाइक का पेट्रोल टैंक फटा, बीच सड़क पर धू-धूकर जला ट्रक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के रामगढ़वा में एक ट्रक नेशनल हाईवे पर बर्निंग ट्रक बन गई और एनएच पर ही धू-धूकर जलने लगी। ट्रक में लगी आग को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। जिसके कारण एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।  


जय गुरूदेव होटल के पास ट्रक में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है कि पहले ट्रक और बाइक की टक्कर हुई थी। जिसमें ट्रक बाइक को 500 मीटर तक घसीटते चली गयी इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी फट गयी और आग लग गई। वही बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। 


ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। बर्निंग ट्रक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उधर पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स