ब्रेकिंग
कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी

बिहार में शिक्षा का मंदिर बना वसूली का अड्डा, TC के नाम पर रिश्वत लेते हेडमास्टर का वीडियो वायरल

Bihar News: मोतिहारी के स्कूल में टीसी के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है. हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Bihar News
वसूली का वीडियो वायरल
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी के तुरकौलिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित विद्यालय नरियरवा से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां बच्चों के भविष्य से जुड़े संस्थान में ही कथित तौर पर खुलेआम रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल के प्रधानाध्यापक एक अभिभावक से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने के नाम पर पैसे लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीसी के लिए 300 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि जन्मतिथि सुधार जैसे कार्यों के लिए 500 से 700 रुपये तक की मांग की जा रही है। 


वीडियो में साफ दिखता है कि अभिभावक पैसे देता है और एचएम उसे कागज में मोड़कर रख लेते हैं। यह तस्वीर शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन जिस तरह से यह मामला तूल पकड़ रहा है, उसने लोगों में आक्रोश फैला दिया है।


सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने इसे “शिक्षा के मंदिर का अपमान” बताया, तो किसी ने कहा कि “जब स्कूल ही भ्रष्टाचार सिखाएगा, तो आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी?” अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर आरोप पर संज्ञान लेंगे, या फिर बच्चों के भविष्य के साथ यह खेल यूं ही चलता रहेगा? 

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता