ब्रेकिंग
Bihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar News : नेपाल के सैलाब से बिहार में बढ़ी टेंशन! CM सम्राट ने बगहा-वाल्मीकिनगर समेत सीमावर्ती इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षणPatna News : पटना में 60 साल पुरानी लीज खत्म! 432 एकड़ जमीन होगी फ्री-होल्ड, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक?नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देश

लूट का विरोध करने पर सासाराम में आभूषण कारोबारी को मारी गोली, सूझबूझ से बचा गहनों से भरा बैग

रोहतास के बरहरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी धनजी सेठ को गोली मारकर गहनों से भरा झोला लूटने की कोशिश की। कारोबारी के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घायल कारोबारी अस्पताल में भर्ती हैं।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के बरहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक ज्वेलरी कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।


मिली जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी कारोबारी धनजी सेठ गहनों से भरा झोला लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर झोला छीनने का प्रयास किया। जब कारोबारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर की जांघ में लगी है। इसके अलावा बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।


घटना के दौरान घायल कारोबारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों को आता देख अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि कारोबारी की सूझबूझ के कारण बदमाश गहनों से भरा झोला लूटने में सफल नहीं हो सके।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घायल धनजी सेठ को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, पैर में गोली लगने के बावजूद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।


पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

टैग्स