ब्रेकिंग
अब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवअब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीव

दिल्ली में बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, सुशासन और विकसित बिहार के विजन पर हुई चर्चा

दिल्ली दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के विकास, सुशासन और विकसित बिहार के विजन पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।

बिहार न्यूज
विकसित भारत, समृद्ध बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का देश की राजधानी में जोरदार स्वागत किया गया। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने बिहार कैडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बिहार के विकास, सुशासन और राज्य के भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकसित बिहार के संकल्प को तेज गति देने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद बिहार कैडर के अधिकारियों ने राज्य को समृद्ध और विकासशील बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने प्रशासनिक सुधार, बेहतर शासन व्यवस्था और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई अहम बातें रखीं।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।


इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से भी उनके आवास पर मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।


दिल्ली में बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, सुशासन और विकसित बिहार के विजन पर हुई चर्चा


 दिल्ली में बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, सुशासन और विकसित बिहार के विजन पर हुई चर्चा दिल्ली में बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, सुशासन और विकसित बिहार के विजन पर हुई चर्चा दिल्ली में बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, सुशासन और विकसित बिहार के विजन पर हुई चर्चा दिल्ली में बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, सुशासन और विकसित बिहार के विजन पर हुई चर्चा

टैग्स