ब्रेकिंग
दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा

मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत में

मोतिहारी में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में दो नेपाली नागरिक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारीं से आ रही है, जहाँ पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से करीब 25 लाख रुपए जब्त किया है। साथ ही 4 लोगो को हिरासत में लिया है। इनमें दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद कैश ड्रग्स सप्लायर के हैं।


जानकारी के मुताबिक पटना से चार लोग सफेद रंग की कार से मोतिहारीं क्रॉस कर रहे थे। तभी पुलिस तुरकौलिया थाना के निमुइया के पास सघन जांच अभियान चला रही थी। इस दौरान उक्त कार को रोका गया और तलाशी ली गयी। पुलिस कर्मियों ने जब कार की डिक्की खोली तब इतनी बड़ी मात्रा में कैश देखकर सभी के होश उड़ गये। कार की डिक्की से नोटों के बंडल बरामद किया गया। जिसमें कुल 24 लाख 91 हजार 300 रुपए बरामद किये गये।


कार सवार जिन चार लोगों को हिरासत में लिया उनकी पहचान कृष्णा सहानी और सुभाष कुमार के रूप में हुई है, जो मोतिहारी का ही रहने वाला है। जबकि दीपेश कुमार और प्रज्वल सहानी ये दोनों नेपाल का रहने वाला है। चारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो बरामद कैश ड्रग्स सप्लायर का है। जिसका पता लगाया जा रहा है। अब पुलिस ड्रग्स सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू करेगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट


मोतिहारी: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से करीब 25 लाख रुपये बरामद किए। कार्रवाई में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि बरामद रकम ड्रग्स सप्लाई से जुड़ी हो सकती है। #Motihari #BiharNews #DrugNetwork #PoliceAction… pic.twitter.com/z7pIBmojim

— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) May 28, 2026 >