ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

विदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामद

बिहार में सरकारी टेंडरों के बड़े खेल का खुलासा करते हुए SVU ने कथित टेंडर दलाल रिशु श्री को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि वह महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर विदेश भागने की तैयारी में था। छापेमारी में करोड़ों के जेवर, बैंक रिकॉर्ड और....

बिहार न्यूज
SVU की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने सरकारी टेंडरों में बड़े पैमाने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान Reliable Infra Services Pvt. Ltd. के मालिक ऋषु श्री के रूप में हुई है। रिशु श्री को बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल माना जाता है. SVU ने उसके बारे में कुछ जानकारी दी है, लेकिन असली कहानी पर्दे के पीछे छिपी हुई है. रिशु श्री के बेहद करीबी संबंध बिहार के टॉप तीन आईएएस अधिकारियों से रहे हैं. लेकिन ईडी से लेकर एसवीयू की जांच में उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है. 


दो साल पहले हुई थी रेड, अब कार्रवाई

रिशु श्री के ठिकानों पर दो साल पहले ही प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने रेड किया था. लेकिन कार्रवाई अब हुई है. ईडी की रेड में ही रिशु श्री के ठिकानों से चौंकाने वाले कागजात और संपत्ति मिली थी. कई महीने बाद ईडी ने इसकी जानकारी बिहार पुलिस को दी औऱ फिर महीनों की प्रक्रिया के बाद SVU ने कार्रवाई की है. 


SVU द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ऋषु श्री के खिलाफ 30 अप्रैल 2025 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद ने बताया कि जांच के दौरान 27 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


कमीशन लेकर दिलाता था ठेका

बिहार सरकार की स्पेशल विजलसें यूनिट (SVU) की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी रिशु श्री ने जल संसाधन विभाग में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कमीशन के आधार पर अहमदाबाद की कंपनी M/s Chevrox Constructions Private Limited को टेंडर दिलवाया था. बाद में उस टेंडर के काम को अपनी कंपनी Matriswa Construction Pvt. Ltd. से जुड़े संतोष कुमार को सौंप दिया गया.


विदेश भागने की थी तैयारी

SVU के मुताबिक जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली कि रिशु श्री केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर विदेश भागने की तैयारी कर रहा था.  जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी काफी प्रभावशाली व्यक्ति है और वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर साक्ष्यों से छेड़छाड़ तथा गवाहों को प्रभावित कर सकता था.


कई विभागों में करता था टेंडर मैनेज

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी कथित तौर पर जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और BMSICL समेत कई सरकारी विभागों में अपनी कंपनियों के पक्ष में टेंडर लेने के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत देता था. 


छापेमारी में मिले अहम सुराग

इस मामले की जांच के दौरान अदालत से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर 27 मई 2026 को SVU की टीम ने पटना के मिथापुर-खगौल रोड स्थित कामता राम सखी एन्क्लेव में रिशुश्री के फ्लैट पर छापेमारी की थी.  छापेमारी के दौरान SVU ने फ्लैट से 2.50 लाख रुपये नकद, करोड़ों रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किये. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश संबंधी कागजात और बैंक खातों से जुड़े रिकॉर्ड भी जब्त किये गये.


47 जमीन खरीद के दस्तावेज मिले

रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को 47 जमीन खरीद से जुड़े मूल दस्तावेज भी मिले हैं. छापेमारी के बाद आरोपी ऋषु श्री को विधिवत गिरफ्तार कर 28 मई 2026 को निगरानी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बेउर जेल भेज दिया गया है.

टैग्स