ब्रेकिंग
NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: मोतिहारी के एनएच-28 पर गुरुवार को ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तारा हॉस्पिटल के सामने हुआ। मृतक की पहचान जटवा गांव निवासी आफताब के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: मोतिहारी में एनएच-28 पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. हादसा मटिया मोहल्ले में तारा हॉस्पिटल के सामने हुआ, जहां बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


मृतक की पहचान जटवा गांव निवासी आफताब के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आफताब बाइक से घर से बाहर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान एनएच-28 पर तारा हॉस्पिटल के सामने उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई.


ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. साथ ही ट्रक और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गया या वहीं मौजूद था.