ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी की साजिश नाकाम, राजस्थान का दूल्हा समेत 4 गिरफ्तार

रक्सौल में 14 वर्षीय नाबालिग की शादी की आड़ में मानव तस्करी का प्रयास विफल। राजस्थान के दूल्हे समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN:पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बाल विवाह की आड़ में मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास का पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान राजस्थान से आए 35 वर्षीय दूल्हे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।


गुप्त सूचना के आधार पर अंचल कार्यालय, हरैया थाना, मानव तस्करी रोधी इकाई, एसएसबी 47वीं वाहिनी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और अन्य संस्थाओं की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। जांच में सामने आया कि 14 वर्षीय नाबालिग की शादी राजस्थान के 35 वर्षीय व्यक्ति से कराई जा रही थी।


काउंसलिंग के दौरान पीड़ित बच्ची ने बताया कि उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया गया था। उसने यह भी बताया कि उसकी सौतेली मां को पैसे और सामान का लालच देकर शादी के लिए तैयार किया गया था। संयुक्त टीम ने रक्सौल के एक होटल से चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दूल्हा लड़की और उसके परिवार के बारे में बुनियादी जानकारी भी नहीं दे सका, जिससे मानव तस्करी की आशंका और मजबूत हुई।


पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।