ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

मोतिहारी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की स्पी़ड काफी तेज थी, साइड लेने के दौरान बाइक सवार नियंत्रण होकर बिजली के खंभे के बाद दीवार से टकरा गयी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

bihar
रफ्तार ने ले ली जान
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। तेज स्पीड में रहने के कारण बाइक अनियंत्रित होक बिजली के पोल से टकरा गयी और इस हादसे में दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राजपुर रोड स्थित माननपुर बाजार के पास की है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के मदुआहा गांव निवासी पारस भगत के 16 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परसौनी वाजिद पंचायत अंतर्गत तेनुआ गांव निवासी 17 वर्षीय कुंदन पटेल के रूप में हुई है. कुंदन के चचेरे भाई अजीत ने बताया कि सुबह करीब दस बजे कुंदन यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने दोस्त विपिन के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा है, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि किसके यहां जा रहा है। 


दोपहर करीब ढाई बजे परिवार को सूचना मिली कि कुंदन का एक्सीडेंट हो गया है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, दोनों किशोरों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की  कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की स्पी़ड काफी तेज थी, साइड लेने के दौरान बाइक सवार नियंत्रण होकर बिजली के खंभे के बाद दीवार से टकरा गयी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंदन की सांसें कुछ देर तक चलती रहीं, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई। मृतक कुंदन पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और घर पर रहकर छोटा-मोटा काम करता था। वहीं विपिन छह भाइयों में सबसे छोटा था और अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में दो किशोरों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

टैग्स