ब्रेकिंग
दरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाश

मोतिहारी में पाटीदारों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, मारपीट में युवक की मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: मोतिहारी में आपसी विवाद ने अचानक ऐसा रूप ले लिया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद हुई इस घटना में एक युवक की जान चली गई, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

मोतिहारी में पाटीदारों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, मारपीट में युवक की मौत; तीन आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में पाटीदारों के बीच हुआ आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और मातम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


यह घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बैरिया गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गांव में दो पाटीदार परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान राकेश ठाकुर, श्याम बाबू ठाकुर समेत कुछ अन्य लोगों ने मिलकर बिंदा ठाकुर पर हमला कर दिया।


परिजनों के अनुसार मारपीट के दौरान बिंदा ठाकुर को बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


घटना की सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की नजर बनी हुई है।