ब्रेकिंग
‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देश‘यहां हथियार नहीं छुड़ाया जाता है, मार दिया जाता है’, भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे खेसारीलाल यादवभरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, 24 जून की पंचायत में शामिल होने की अपील बिहार में जर्जर भवनों पर सख्ती: बिल्डिंग बायलॉज 2026 का ड्राफ्ट जारी, खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर एक्शन का रास्ता साफबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देश

बिहार में तेज रफ्तार का कहर! झपकी लगते ही बेकाबू हुआ ट्रक, आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत; 3 घायल

Bihar Road Accident: मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पंजाब के एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर मुजफ्फरपुर रेफर किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी..

बिहार में तेज रफ्तार का कहर! झपकी लगते ही बेकाबू हुआ ट्रक, आमने-सामने टक्कर में चालक की मौत; 3 घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-28 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.


हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.


मृतक चालक की पहचान पंजाब निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल तीन लोगों में उत्तर प्रदेश और पंजाब के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक मोतिहारी की ओर से आ रहा था, तभी चालक को झपकी आ गई. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते ही मेहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.


चिकित्सकों के अनुसार घायलों को बेहतर इलाज की जरूरत है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था. क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटाकर सड़क को फिर से चालू कराया गया.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है.