ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

मोतिहारी की नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता ने चंडीगढ़ में दिया बच्ची को जन्म, जांच में जुटी पुलिस

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को नशा खिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया था. एक सप्ताह पहले ही पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है. इसके बाद यह मामला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को नशा खिलाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया था. एक सप्ताह पहले ही पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है. इसके बाद यह मामला सामने आया. जिसके बाद चंडीगढ़ में रह रही नाबालिक की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस मोतिहारी पहुंची और हरसिद्धि थाना में केस दर्ज कराई है.  

मोतिहारी पहुंची चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ चंडीगढ़ में रहती थी. दो साल पहले वह हरसिद्धि थाना के एक गांव में अपने दादा-दादी के पास और उन्के साथ ही रहने लगी. इसी बीच गांव के एक युवन ने नशा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. 

दो सप्ताह पहले वह लड़की अपने माता पिता के पास चंडीगढ़ गई. 5 जनवरी को उसने पेट दर्द की बात कही, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां नाबालिक लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और चंडीगढ़ पुलिस जांच में मोतिहारी पहुंची. 

नाबालिक लड़की के बयान पर चंडीगढ़ 11 नंबर पुलिस चौकी में बयान दर्ज हुआ है. बयान में एक लड़के पर नशा खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. लड़की के बयान पर जीरो नंबर प्रथमिकी दर्ज कर बच्चा व पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराया गया है. चुकी ममला हरसिद्धि थाना से जुड़ा है इसलिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मेडिकल, डीएनए टेस्ट और आवेदन लेकर आए हैं, ताकि हरसिद्धि थाना में ममला दर्ज किया जा सके. कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट व आवेदन एसपी कार्यालय को दे दिया गया है.



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता