मोतिहारी में होली से पहले रेड: रेस्टोरेंट का कारखाना सील, 3 महीने पुरानी मिठाईयां बरामद

मोतिहारी में होली के मद्देनजर अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट और उसके मिठाई कारखाने में छापेमारी की गई। गंदगी और पुराना मटेरियल मिलने के कारण कारखाना सील कर दिया गया। प्रशासन ने कहा कि बिना किचन देखे किसी होटल का खाना न खाएं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 27, 2026, 5:42:09 PM

बिहार न्यूज

होटल कारोबारियों में मचा हड़कंप - फ़ोटो सोशल मीडिया

MOTIHARI: मोतिहारी में होली के मद्देनजर प्रशासन ने अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट और उसके मिठाई कारखाने में छापेमारी की। प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कारखाने में गंदगी का अंबार देखा गया और मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मटेरियल भी कई दिन पुराना पाया गया। इस कार्रवाई से होटल मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि बिना किचन देखे किसी होटल का खाना न खाएं। 


साथ ही, इसी नाम के दूसरे रेस्टोरेंट में भी जांच की गई, जहां पुराना चिकेन बरामद हुआ। बरामद सामान को सैम्पल के तौर पर जांच के लिए लिया गया है। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर जिलेभर के होटलों और रेस्टोरेंट्स में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची जा रही है। ज्यादातर सामान बासी पाया गया।


चार महीने पहले भी इसी रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान कमियां पाई गई थीं। उस समय मालिक को वार्निंग देकर छोड़ा गया था, लेकिन सुधार नहीं किया गया। इस कारण आज कारखाने को सील कर दिया गया। जांच में काजू की बर्फी दो-तीन महीने पुरानी पाई गई, जिसे रिसाइकल कर फिर से इस्तेमाल किया जा रहा था। साथ ही, पुरैकिया में सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल भी पाया गया।


प्रशासन ने जनता से अपील की है कि बिना किचन देखे किसी होटल का खाना न खाएं। एफएसओ की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों की सेफ्टी सुनिश्चित करना और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन कराना है।


प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए जिलेभर में खाद्य सामग्री बेचने वाले होटलों में रेड कर बरामद समानों की गुणवत्ता को देखा गया। ज्यादातर सामान बासी मिला। आज शहर के दो अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में एक साथ छापेमारी की गई। जहां एक में तो पुराना चिकेन पाया गया और कारखाने में जहां मिठाई बनता है, वहां गंदगी का अंबार देखने को मिला। मिठाई बनाने वाला मेटेरियल भी कई दिन पुराना मिला। चार महीने पहले भी इस रेस्टोरेन्ट में छापेमारी के दौरान कमियां पाई गई थी। तब इसके मालिक को वार्निंग देकर छोड़ा गया था। उन्होंने गुणवत्ता और साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखने का वादा किया था लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके कारण आज होटल के कारखाने को सील किया गया है। 


प्रभारी एसडीओ अरुण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि होली को देखते हुए प्रशासन लगातार मुहिम चला रही है। जितने भी होटल और रेस्टोरेंट हैं, सभी की जांच की जा रही है। फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम देखने को नहीं मिला। जहां मिठाई बनता है उस फैक्ट्री में गंदगी का अंबार लगा हुआ मिला। चार महीने पहले सेफ्टी ऑफिसर ने वार्निंग दी गयी थी। इसके बावजूद दुकानदार ने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं लाया। काजू की बर्फी दो तीन महीने पुरानी मिली है। जिसे रिसाइकल कर फिर से काजू बर्फी बनाना था। कार्यकलाप में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। पुरैकिया में सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल किया गया। पब्लिक सेफ्टी का ख्याल रखते हुए इसे सील किया गया है। एफएसओ की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी एसडीओ ने लोगों से कहा कि बिना किचेन देखे किसी भी होटल का खाना ना खाये।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट