ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार पुलिस की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की ट्रेन से कटकर मौत, घर में पसरा मातम

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा देने गए एक अभ्यर्थी की दर्दनाक मौत हो गई है. गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा देने गए एक अभ्यर्थी की दर्दनाक मौत हो गई है. गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने के  कारण अभ्यर्थी की जान गई है. बिहार के विभिन्न जिलों में आज बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का परीक्षा हो रहा है. 


बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों पर भर्ती के लिए हो रही लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए मोतिहारी का छात्र औरंगाबाद जा रहा था. इस दौरान एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई. 12 जनवरी और 20 जनवरी को दो दिन परीक्षा होने वाली है. ट्रेनों, बसों आदि में अभ्यर्थियों की काफी भीड़ देखी जा रही है. इधर मौत की खबर मिलते ही युवक के घर में मातमी सन्नाटा छा गया. मृतक पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना इलाके के बेलवा राय गांव का रहने वाला था. उसकी पहचान बेलवा राय गांव रहने वाले  मैनेजर ठाकुर के बेटे राजन कुमार के रूप में की गई है. 


बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए हो रही लिखित परीक्षा का आज पहला दिन है. परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षा दो शिफ्टों में ली जाएगी. पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से 4 बजे की बीच आयोजित होगी. विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी होगी. परीक्षा सेंटर पर बॉयोमैट्रीक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए जायेंगे. विभाग के मुताबिक कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. इस परीक्षा के लिए राज्य भर में 550 सेंटर बनाए गए हैं. एक शिफ्ट में करीब 3.25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. अभ्यर्थियों की तादाद ज्यादा होने के कारण घटना की संभावना बढ़ गई है. इसी कड़ी में युवक की जान गई है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें