ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MOTIHARI: कोचिंग जाने के दौरान 3 बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गये जिससे उनकी मौत हो गयी। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब इन बच्चों पर पड़ी तब तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: कोचिंग जाने के दौरान 3 बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गये जिससे उनकी मौत हो गयी। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब इन बच्चों पर पड़ी तब तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


घटना पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब तीनों बच्चे पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहे थे तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और इस दौरान तीनों पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरे। जिसमें तड़पकर तीनों की मौत हो गयी। 


मृत बच्चों की पहचान अहिरौलिया निवासी हरेंद्र दास की 9 साल की बेटी करीना, मठकोलासी के छठू दास की 8 साल की बेटी शनि कुमारीऔर मठकोलासी के भोला पंडित के बेटे 7 वर्षीय अभिनंदन कुमार के रूप में की गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

टैग्स