ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: थाने का ड्राइवर ही निकला गांजा तस्कर, SP की नजरों में आने के बाद हुआ खुलासा

Bihar News: यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आने के बाद लोग हैरत में हैं, कैसे पुलिस की नाक के निचे उनकी टीम का ही सदस्य सूखे नशे की तस्करी कर रहा था. गुप्त सूचना के बाद इसके खिलाफ फ़िल्मी अंदाज में कार्रवाई की गई.

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले हरसिद्धि थाने में तैनात एक ड्राइवर ही गांजा तस्कर निकला है. जिसकी अब गिरफ्तारी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इस थाने में यह डायल 112 गाड़ी चलाया करता था. कुछ समय के बाद इसकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण इस चालक को नौकरी से हटा दिया गया था. लेकिन मोतिहारी एसपी के निर्देश पर इस पर नजर रखी जा रही थी.


ड्राइवर का नाम रामबालक सिंह बताया जाता है, जो कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बंधु बरवा गांव का रहने वाला था. कुछ समय बीतने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रक्सौल, गांधी नगर स्थित इस व्यक्ति के घर पर छापेमारी की और वहां से 8 किलो 664 ग्राम गांजा बरामद कर लिया. मौके पर से ही इस चालक की गिरफ्तारी भी कर ली गई है.


छापेमारी दल में रक्सौल के एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के अलावा दोनों थाने के कई सब इंस्पेक्टर और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. इस बारे में बात करते हुए रक्सौल एसडीपीओ ने बताया है कि हरसिद्धि थाने में तैनात सैफ चालक रामबालक सिंह को पूर्व में ही संदिग्ध आचरण की वजह से निलंबित कर दिया गया था.


अब गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गांजा बरामद किया गया है. रामबालक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इसकी पुरानी गतिविधियों को भी खंगाल रही है. बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश के लोगों द्वारा बिहार पुलिस का मजाक भी उड़ाया जा रहा है. इनका कहना है कि न जाने ऐसे कितने लोग होंगे जो ऐसे बुर एकं करते हों मगर सिर्फ इसलिए सजा से बच जाते होंगे क्योंकि वह प्रशासन का हिस्सा हैं.