ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बहू की प्रताड़ना से तंग आकर सास ने नदी में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

MOTIHARI: मोतिहारी में बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक सास ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वहां मौजूद नाविकों ने उनकी जान बचा ली। घटना बिजधारी ओपी के सत्तर घाट पुल की है। घट

बहू की प्रताड़ना से तंग आकर सास ने नदी में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक सास ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वहां मौजूद नाविकों ने उनकी जान बचा ली। घटना बिजधारी ओपी के सत्तर घाट पुल की है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह कोटवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। पीड़िता अपने बेटे के साथ गांव में रहती है। 


उसने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी बहू उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है। बहू की प्रताड़ना से तंग आकर वो बेटी के घर जाने के लिए निकली थी। लेकिन बेटी के घर न जाकर वो सत्तर घाट पहुंच गई और आत्महत्या करने की कोशिश की। अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए वो पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत थी कि जिस जगह पर पीड़िता ने पुल से छलांग लगाया वहां पानी कम था और पुल से कुदते ही उसे बचाने के लिए नाविक दौड़े तब जाकर उसकी जान बच पाई। 


महिला पानी से बाहर नहीं निकलना चाह रही थी तब नाविकों ने महिला को काफी समझाया तब जाकर वो पानी से बाहर निकली। जिसके बाद उसने पूरी बात वहां मौजूद लोगों को बताया और यह भी कहा कि वो इस बात को किसी को ना बताएं। लेकिन उससे पहले कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद महिला को उसके घर भेज दिया गया। जब नदी में महिला की बाहर निकाला गया तो उसके पास से एक झोला बरामद हुआ जब उसकी तलाशी ली गई तब उसमें से तीन साड़ी पैसा व अन्य कपड़ा बरामद हुआ। पीड़िता मौत को करीब से देखने के बाद काफी डरी सहमी थी। 

टैग्स