ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में तोड़फोड़, स्टेज पर देखते ही लोग चलाने लगे कुर्सी, देखें Video

MOTIHARI : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जमकर तोड़फोड़ हुई है. घटना पूर्वी चंपारण जिले की है. जहां कल्याण महोत्सव में लोगों ने जमकर उत्पात मचाया है. बेक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में जमकर तोड़फोड़ हुई है. घटना पूर्वी चंपारण जिले की है. जहां कल्याण महोत्सव में लोगों ने जमकर उत्पात मचाया है. बेकाबू लोगों ने लगभग सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली. इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है.


घटना पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर इलाके की है. जहां भाजपा विधायक सचिन्द्र सिंह की ओर से आयोजित कल्याण महोत्सव में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की है. मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस कार्यक्रम में परफॉर्म  करने पहुंची थीं. जैसे ही अक्षरा स्टेज पर गाने के लिए आईं. भीड़ बेकाबू हो गई. इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे. देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई. कई लोग जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया. 




कल्याणपुर विधानसभा के विकास योजनाओ के क्रियावन्यन के लिए विधायक की ओर से दो दिवसीय कल्याण महोत्सव का आयोजन कल्याणपुर दुर्गा मंदिर के पास आयोजित किया गया था.कार्यक्रम स्थल थाना से कुछ ही दूरी पर था .महोत्सव का उद्घाटन 14 फरवरी को बिहार सरकार के कला और संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार द्वारा किया गया था. शनिवार को कार्यक्रम का समापन होना था. कल्याण महोत्सव में सरकार के सभी विकास कार्यो का स्टॉल लगा हुआ था .वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अक्षरा सिंह को बुलाया गया था. तोड़फोड़ की घटना को लेकर प्रशासन कुछ भी कहने से परहेज कर रही है.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता