ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

आज मोतिहारी और गोपालगंज पहुंचेगी तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा', तैयार हुआ है नया फार्मूला

MOTIHARI : तेजस्वी यादव भी अब बिहार यात्रा पर निकल चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव के ताजा अभियान को 'जन विश्वास यात्रा' नाम दिया है। हाल ही में तेजस्वी यादव भा

आज मोतिहारी और गोपालगंज पहुंचेगी तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा', तैयार हुआ है नया फार्मूला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : तेजस्वी यादव भी अब बिहार यात्रा पर निकल चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव के ताजा अभियान को 'जन विश्वास यात्रा' नाम दिया है। हाल ही में तेजस्वी यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार पहुंचने पर राहुल गांधी के साथ देखे गये थे। इसके बाद अब तेजस्वी अकेले यात्रा पर निकलें हैं और जनता के बीच जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं। इसके साथ ही तेजस्वी ने इस बार एक नया फार्मूला भी बनाया है और वो है क़ी- राजद सिर्फ माई(MY) की नहीं बल्कि बाप(BAAP) भी पार्टी है। 


वहीं, आज तेजस्वी के इस यात्रा का सरा दिन है और आज के दिन तेजस्वी यादव के इस यात्रा की शुरुआत मोतिहारी के स्पोर्ट्स कल्ब मैदान, छतौनी से होगा। उसके बाद तेजस्वी दोपहर में बेतिया के साहुजन हाई स्कूल मैदान, लौरिया जाएंगे और आज दिन के आखिरी में समय में तेजस्वी यादव गोपालगंज के गाँधी कॉलेज मैदान में अपना कार्यक्रम करेंगे। 


मालूम हो कि, इससे पहले बीते कल जन विश्वास यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश समेत बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होने कहा कि राजद माई ही नहीं बाप की भी पार्टी है। उन्होंने BAAP का अर्थ समझाया। और बताया कि B मतलब बहुजन, A मतलब अगड़ा, A मतलब आधी आबादी, P मतलब पुअर (गरीब) होता है। तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में आये तो सामाजिक के साथ आर्थिक न्याय भी करेंगे।


उधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा दुश्मन है उसको खत्म करूंगा। 17 माह में जो सरकारी नौकरी और रोजगार देने का जो काम किया वह 17 साल में नहीं हुआ। नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि कहते थे कि नौकरी कहां से देंगे, लेकिन उन्ही के हाथ से पांच लाख सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बंटवा दिए। 17 माह में रिकार्ड नौकरी दी गई। 2020 के विधानसभा चुनाव में किये गए वादा को पूरा कर रहे थे इसी बीच सीएम बिना कुछ बताए अलग हो गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जनता से आगे की लड़ाई लड़ने की ताकत मांगी।