ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

40 दिन के बच्चे के पेट में बच्चा, डॉक्टर भी हैरान

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में 40 दिन के बच्चे के पेट में भ्रूण निकलने के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं। इस मामले को लेकर जो जानकारी सामन

40 दिन के बच्चे के पेट में बच्चा, डॉक्टर भी हैरान
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में 40 दिन के बच्चे के पेट में भ्रूण निकलने के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं। इस मामले को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पिछले 23 मई को मोतिहारी के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में बच्चे को एडमिट कराया गया था। 40 दिन के बच्चे के पेशाब निकलने में परेशानी हो रही थी। धीर-धीरे बच्चे का पेट फूलने लगा। बच्चे की हालत देखकर उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसके पेट से भ्रूण निकले। 



बच्चे का सीटी स्कैन कराये जाने के बाद पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण है। डॉक्टर के मुताबिक़ बच्चा जब मां के गर्भ में था तभी बच्चे के पेट में ही भ्रूण का विकास हो रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक़ 5-10 लाख बच्चों में से एक बच्चे में ऐसा मामला पाया जाता है। 



फिलहाल बच्चे के स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसका ऑपरेशन कर भ्रूण को निकाल लिया गया है। वहीं बच्चे का इलाज कर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का पेट फूलने के बाद उसे एडमिट कराया गया था। फिलहाल बच्चे की जांच कर भ्रूण को बाहर निकाल लिया गया था। 

टैग्स