ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरबिहार में सरकारी डॉक्टरों का बड़ा ऐलान! वेतन रोकने पर 3 दिन का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांग तो आंदोलनदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

बिहार में फर्जी नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ के नकली नोट, 13 लाख कैश और 38 सोने के बिस्किट बरामद, 4 गिरफ्तार

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण में पुलिस ने एक कथित फर्जी नोट और ठगी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, कथित नकली नोट और अन्य संदिग्ध सामान बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी....

बिहार में फर्जी नोटों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 1 करोड़ के नकली नोट, 13 लाख कैश और 38 सोने के बिस्किट बरामद, 4 गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने कथित जाली नोट और ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में देर रात चली छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये के कथित फर्जी नोट, 13 लाख रुपये नकद, 38 सोने के बिस्किट, हथियार, गोलियां और एक वाहन बरामद होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सुलेमान अंसारी और इम्तियाज के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में कथित फेक नोट और अन्य सामान बरामद किए गए. हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.


प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह लोगों को कम समय में ज्यादा पैसा देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था. आरोप है कि पहले 5 हजार रुपये के बदले 15 हजार रुपये देकर लोगों का भरोसा जीता जाता था. इसके बाद बड़ी रकम के लेनदेन के समय ऊपर असली नोट और नीचे “चिल्ड्रन्स बैंक” लिखे नकली नोट रखकर लोगों से ठगी की जाती थी.


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ मामलों में गिरोह के सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से रुपये छीन लेते थे. इससे लोगों को शक भी नहीं होता था और वे आसानी से ठगी का शिकार बन जाते थे. पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है.


इस पूरे अभियान का नेतृत्व सदर-1 और सदर-2 के एसडीपीओ ने किया. उनके साथ दो प्रशिक्षु डीएसपी और पांच थानों की पुलिस टीम भी शामिल रही. देर रात तक चली कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं.


पुलिस का कहना है कि मामले में अभी भी छापेमारी जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. बरामद कथित नकली नोटों, सोने के बिस्किट और अन्य सामान की जांच कराई जा रही है.