ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

रिंटू सिंह हत्याकांड को लेकर राजद ने निकाला आक्रोश मार्च, मंत्री लेसी सिंह को बर्खास्त करने की मांग उठाई

PURNIA : पुर्णिया में निवर्तमान ज़िला पार्षद रिंटू सिंह हत्याकांड मामले में राजद ने आज सड़क पर आक्रोश मार्च निकाला है. पूर्व विधायक दिलीप यादव के अगुवाई में निकले इस आक्रोश मा

रिंटू सिंह हत्याकांड को लेकर राजद ने निकाला आक्रोश मार्च, मंत्री लेसी सिंह को बर्खास्त करने की मांग उठाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNIA : पुर्णिया में निवर्तमान ज़िला पार्षद रिंटू सिंह हत्याकांड मामले में राजद ने आज  सड़क पर आक्रोश मार्च निकाला है. पूर्व विधायक दिलीप यादव के अगुवाई में निकले इस आक्रोश मार्च में नवनिर्वाचित जिला पार्षद रईसुल आजम के अलावा 16 और जिला पार्षद शामिल हुए. राजद ने सीधे-सीधे पूर्व मंत्री लेसी सिंह पर आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, राजद का आरोप है कि सरकार के संरक्षण में अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है.


गौरतलब है कि 12 नवंबर की देर शाम निवर्तमान जिला पार्षद सह नवनिर्वाचित जिला पार्षद अनुलिका सिंह के पति रिंटू सिंह की हत्या अपराधियों ने की थी , जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था. हत्या का आरोप बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह के भतीजे आशीष सिंह सहित चार लोगों पर लगा था. इस मामले में दो अज्ञात को पुलिस ने पकड़ा है , जबकि दो नामजद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. मामले को लेकर राजद लगातार हमलावर है. लेसी सिंह को बर्खास्त किए जाने की मांग भी की गई है. इधर जिला पार्षद रईसूल आजम ने कहा है कि सरकार इसकी सीबीआई जांच करे. साथ ही साथ तमाम जिला पार्षदों के सुरक्षा की भी मांग की गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता