ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार : नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल

PURNIA : बिहार के पूर्णिया में नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहाँ स्कॉर्पियो ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में 10 लोग घायल बताए

बिहार : नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNIA : बिहार के पूर्णिया में नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहाँ स्कॉर्पियो ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से सात गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया है. जहां सब का इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डगरवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 31 पर यात्रियों से भरी ऑटो को पीछे से तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो ने जैसे ही तेज़ रफ़्तार में ऑटो को धक्का मारा, ऑटो ने सामने चल रही बाइक को जोरदार टक्कर माराऔर अनियंत्रित ऑटो सीधे गड्ढे में जा गिरी. इस हादसे में ऑटो चालक मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उस पर सवार एक महिला भी घटनास्थल पर अपना दम तोड़ दी. हादसे में 10 लोग घायल हुए है. जिनमें से 7 को गंभीर स्थिति में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता