ब्रेकिंग
‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजबिहार STET 2026 का ऑनलाइन आवेदन शुरू... जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म; परीक्षा पैटर्न से लेकर पासिंग मार्क्स तक पूरी डिटेलहादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न दिये जाने की उठी मांग‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजबिहार STET 2026 का ऑनलाइन आवेदन शुरू... जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म; परीक्षा पैटर्न से लेकर पासिंग मार्क्स तक पूरी डिटेलहादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न दिये जाने की उठी मांग

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, राजगीर में 20 से 22 अगस्त तक होगा ‘विमर्श शिविर’, शिक्षा सुधार और संगठन विस्तार पर मंथन

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में पार्टी का तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षा सुधार, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

बिहार न्यूज
तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ का आयोजन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 20, 21 और 22 अगस्त को राजगीर में पार्टी के तीन दिवसीय ‘विमर्श शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पार्टी के विचारों, सुझावों और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्र और शिक्षा के मुद्दों को लेकर लगातार काम करती रही है। शिविर में शिक्षा सुधार को लेकर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही संगठन के विस्तार को भी एक बड़ा मुद्दा बताते हुए इस पर रणनीति तैयार की जाएगी।


उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके जरिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी से नए लोगों को कैसे जोड़ा जाए और संगठन को मजबूत कैसे बनाया जाए, इस पर भी विमर्श होगा।


उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तीन दिवसीय शिविर में पार्टी से जुड़े सभी लोगों को नहीं बुलाया गया है। शिविर में केवल जिला अध्यक्षों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।


वहीं, तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर पूछे गए सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “तेजस्वी यादव विदेश से लौटे हैं और अभी फुर्सत में हैं, इसलिए मार्च कर रहे हैं।”

टैग्स