ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सुबह-सवेरे पूर्णिया में हादसा, मुजफ्फरपुर से आ रही बस में लगी भीषण आग

PURNEA : सुबह सवेरे बिहार के पूर्णिया में एक बड़ा हादसा हुआ है. पूर्णिया जिले के सदर थाना अंतगर्त खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर एक बस में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में बस धूं-धू

सुबह-सवेरे पूर्णिया में हादसा, मुजफ्फरपुर से आ रही बस में लगी भीषण आग
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : सुबह सवेरे बिहार के पूर्णिया में एक बड़ा हादसा हुआ है. पूर्णिया जिले के सदर थाना अंतगर्त खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर एक बस में भीषण आग लग गई है. इस  हादसे में बस धूं-धूं कर जल गई है. हालांकि गनीमत है कि ड्राइवर और खलासी की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों को सही सलामत बस से बाहर निकाल लिया गया है.


इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक बस यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर से पूर्णिया आ रही थी. इस दौरान जैसे ही बस खुश्कीबाग ओवरब्रिज पर पहुंची. बस में आग लग गई. हालांकि बस में आग कैसे लगी है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है. फिलहाल इसका कुछ पता नहीं चल पाया है. बस में आगलगी की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया.


आग लगने के बाद बस बस धूं-धूं कर जल गई लेकिन उससे पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बस के ड्राइवर और खलासी भी बस से निकल कर भाग गए. इस घटना के बाद काफी देर तक आवागमन ठप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दौरान सदर थाना की भी टीम मौके पर पहुंची और आग बुझने के बाद बस को बीच रास्ते से हटाकर परिचालन को बहाल किया गया.

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता