ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

एसपी ने दो थानाध्यक्षों पर की बड़ी कार्रवाई, आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में किया सस्पेंड

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां एसपी विशाल शर्मा के निर्देश पर पूर्णिया में दो थानाध्यक्षों पर गाज गिरी है. कार्य में लापरवाही बरतने, मनमानेपन, अन

एसपी ने दो थानाध्यक्षों पर की बड़ी कार्रवाई, आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में किया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

PURNIYA : इस वक़्त की बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां एसपी विशाल शर्मा के निर्देश पर पूर्णिया में दो थानाध्यक्षों पर गाज गिरी है. कार्य में लापरवाही बरतने, मनमानेपन, अनुशासनहीनता और वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. 


बता दें कि मरंगा थाने के थानाध्यक्ष मदन कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक कसबा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के खिलाफ गंभीर अपराध की घटना घटित होने की सूचना वरीय पदाधिकारी को नहीं देने और गैर पेशेवर आचरण एवं अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है. 


इस निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र पूर्णिया में होगा. मामले पर एसपी ने कहा कि दोनों थानाध्यक्षों पर अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेश के उल्लंघन समेत और भी कई आरोप हैं इसलिए दोनों थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से  निलंबित कर दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता