ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

स्कूल-कॉलेज में लगाए गए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर, छात्राओं को होगी सहूलियत

PURNEA : शिक्षाविद और समाजिक कार्यों से जुड़े रमेश चन्द्र मिश्र के सौजन्य से जिले के विभिन्न बालिका स्कूलों और महिला कॉलेजों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर लगाए जा रहे ह

स्कूल-कॉलेज में लगाए गए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर, छात्राओं को होगी सहूलियत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : शिक्षाविद और समाजिक कार्यों से जुड़े रमेश चन्द्र मिश्र के सौजन्य से जिले के विभिन्न बालिका स्कूलों और महिला कॉलेजों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर लगाए जा रहे हैं। बालिका स्कूलों और महिला कॉलेजों में इन मशीनों के लग जाने से स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को काफी सहूलियत हो जाएगी। 


इसी कड़ी में पूर्णिया के कस्बा स्थित एम.एल आर्य महाविद्यालय कसबा एवं 10+2 के. डी. बालिका उच्च विद्यालय कसबा में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर लगाया गया। ये मशीनें विद्या विहार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के संरक्षक रमेश चन्द्र मिश्र के सौजन्य से लगाई गई हैं। सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर के लग जाने से अब छात्राओं को प्रयोग में लाए गए पैड के निपटारा में सहायता मिलेगी।


इस अवसर पर विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा, पूर्णिया के प्राचार्य निशिकांत दास गुरु, उप प्राचार्य निखिल रंजन, दिगेन्द्रनाथ चौधरी, पीआरओ राहुल शान्डिल्य, गर्ल्स विंग की उप प्राचार्य श्रीमती रीता मिश्रा,  प्रशासिका प्रीति पांडे, संगीत शिक्षिका सुप्रिया मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

टैग्स