ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ानें: सीएम नीतीश ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

PURNEA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने चूनापुर हवाई अड्डा के अंदर ह

पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ानें: सीएम नीतीश ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने चूनापुर हवाई अड्डा के अंदर ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की।


इस बैठक में मंत्री लेसी सिंह, विधायक विजय खेमका समेत डीएम और एसपी के अलावे अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूर्णिया से जल्द हवाई सेवा शुरू करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है और जल्द 15 एकड जमीन के मुद्दा को सुलझाने का निर्देश दिया है।


इसके बाद मुख्यमंत्री काझा कोठी तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने काझा कोठी में चल रहे सौदरीकरण कार्य का जायजा भी लिया। वही मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में चल रहे स्टार्टअप के अवलोकन के साथ साथ 45 करोड़ के योजनाओं जिसमें एफएसल एवं चार थाना भावनाओं का भी उद्घाटन किया।


इस मौके पर मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद दुलालचंद गोस्वामी, पूर्णिया मेयर विभा कुमारी, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता के अलावे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता