जेल से छूटने के बाद मृत छात्रा के परिजनों से मिलने फुलवारीशरीफ पहुंचे पप्पू यादव, घटना की ली जानकारी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मृतका के पिता बटाई पर खेती मजदूरी करते हैं। उन्होंने पप्पू यादव को बताया कि मेरी बेटी की हत्या की गयी है। पप्पू यादव ने मृतका के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि जहानाबाद की बेटी के साथ-साथ फुलवारी की बेटी को भी न्याय दिलाकर रहेंगे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 13 Feb 2026 08:30:48 PM IST

बिहार न्यूज

परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: पिछले शुक्रवार 7 फरवरी को पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया था। एक सप्ताह बाद आज शुक्रवार के ही दिन पप्पू यादव जेल से बाहर निकले। जेल से छूटने के बाद पप्पू यादव अपने घर नहीं गये बल्कि फुलवारीशरीफ इलाके में कल गुरुवार को हुई एक छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने घर पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। 


फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के चकमुसा गांव पहुंचे पप्पू यादव ने मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। छात्रा के पिता ने बताया कि एक जनवरी को कोचिंग का ओपनिंग हुआ था। जिसमें उनकी बेटी नाम लिखाई थी। रोज टेम्पू से कोचिंग पढ़ने के लिए जाती थी। 12 फरवरी दिन गुरुवार को भी वो कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। बेटी टेम्पू से उतरी और कोचिंग में जाने के सीढ़ी चढ़ने लगी तभी उसके पीछे लड़का भी जाते हुए सीसीटीवी में दिख रहा है। जो बेटी के पीछे से लड़का दौड़कर गया और बेटी को ऊपर से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका के पिता बटाई पर खेती मजदूरी करते हैं। उन्होंने पप्पू यादव को बताया कि मेरी बेटी की हत्या की गयी है। पप्पू यादव ने मृतका के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि जहानाबाद की बेटी के साथ-साथ फुलवारी की बेटी को भी न्याय दिलाकर रहेंगे।  


बता दें कि पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तीनों मामलों में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से रिहा हो गये। बता दें कि 7 फरवरी को पटना के मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। 6 दिन बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से बाहर आए हैं। जेल से आने के बाद उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते.. पप्पू यादव ने कहा कि वो न्याय इंसाफ़ के लिए सदैव लड़ेंगे। नाइंसाफी-अन्याय को बर्दाश्त ना ही किया है और ना वह करेंगे। जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने अपने नेता का स्वागत किया। इसे लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल है। जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव सीधे फुलवारीशरीफ के लिए रवाना हो गये। 


बता दें कि कल गुरुवार को फुलवारीशरीफ में एक कोचिंग के चौथे तल्ले से गिरकर एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गयी थी। परिजनों ने इसे हत्या बताया था और कार्रवाई की मांग की थी। मृत छात्रा के परिजनों से मिलने के लिए पप्पू यादव उनके फुलवारीशरीफ स्थित आवास के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वो बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे। बिहार की बेटियों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे मरवाने की साजिश की गयी थी। एक दिल्ली के नेता दूसरा पूर्णिया और तीसरा पटना के नेता ने साजिश रची थी। बहुत जल्द अब हम खेमका हत्याकांड का खुलासा करेंगे। रुपेश की हत्या किसने करवाई इस कांड को भी उजागर करूंगा। जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि न्यायालय और जनता से बड़ा कोई भगवान नहीं है। आज ही के दिन ही पुलिस उनके घर गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। न्यायालय और बिहार की जनता नहीं होती मीडिया नहीं तो हम शायद हम मर गये होते। सात दिन मुझे सदन से अलग किया गया। मुझे अपमानित करने का काम किया गया।