ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

मातम में बदली खुशियां : बहन की डोली उठने से पहले उठ गई दो भाइयों की अर्थी

PURNIYA : बिहार में पूर्णिया से एक ददर्नाक खबर आ रही है। यहां एक बहन की डोली उठने से पहले ही उसके दो भाइयों की अर्थी उठ गई। इसके बाद पूरा ख़ुशनामा माहौल गम में तब्दील हो गया। फ

मातम में बदली खुशियां : बहन की डोली उठने से पहले उठ गई दो भाइयों की अर्थी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार में पूर्णिया से एक ददर्नाक खबर आ रही है। यहां एक बहन की डोली उठने से पहले ही उसके दो भाइयों की अर्थी उठ गई। इसके बाद पूरा ख़ुशनामा माहौल गम में तब्दील हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने को दे दी गई है। उसके बाद अब इस मामले की जांच में पुलिस लग गई है। 


दरअसल, पूर्णिया के डगरूआ थानाक्षेत्र के कन्हारिया कटारे के पास बहन की डोली उठने से पहले दो भाइयों की अर्थी उठ गई। इस सडक हादसे में बहन की शादी का कार्ड देने जा रहे दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गये। घटना में  मृतकों की पहचान कन्हारिया निवासी मो शाहिद के पुत्र मोहमद आदिल और मोहमद अशरफ के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मृतक युवक का दोस्त मोहमद अफसर और मोहमद जिशान और एक अन्य शामिल हैं। 


वहीं, इस घटना के संबंध में मृतक युवकों के परिजन ने बताया कि मोहमद आदिल की बहन की शादी 26 मई को होने वाली है। शादी का कार्ड बांटने के लिए दो भाई अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कन्हारिया कटारे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का दोनो बाइक सवार ने ओवरटेक किया। जिससे दोनों बाइक आपस में टकरा गए और पीछे से आ रही स्कॉर्पियों दोनों बाइक पर सवार लोगों को कुचलती हुई निकल गई। 


बताया जा रहा है कि यह  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहमद आदिल और मोहमद अशरफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोहमद अफसर और मोहमद जीशान सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।


उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। डगरूआ थाना की पुलिस का कहना है कि कन्हारिया केतारे के पास स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवक घायल हो गये हैं। उनका इलाज पूर्णिया जीएमसी में चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बहरहाल, इस घटना बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसर गया है।